JPSC से जुड़ी बड़ी खबर : सिविल सेवा के प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में बदलाव, 8 मार्च की अब इस तारिख को होगा एग्जाम

Edited By:  |
jpsc se judi badi khabar jpsc se judi badi khabar

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के पीटी परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है. प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा की तिथि को संशोधित किया. जेपीएससी पीटी परीक्षा 8 मार्च 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन यह परीक्षा अब 15 मार्च 2026 को ली जाएगी. राज्यों के विभिन्न केंद्रों पर यह परीक्षा ली जाएगी.

इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 103 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है. इनमें प्रशासनिक सेवा (उपसमाहर्ता), पुलिस सेवा (DSP), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और सहायक नगर आयुक्त जैसे प्रतिष्ठित पद शामिल हैं.

प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों मेंली जाएगी. जिसमें नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान है. आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचनाओं पर ही जाकर जानकारी लें.