Hindi News / तालाब में नहाने के दौरान बच्चे की मौत,स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का...

गिरिडीह : तालाब में नहाने के दौरान बच्चे की मौत,स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप

Edited By:  |
giridih giridih

गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित अंबाटांड़ तालाब में नहाने के दौरान आठ वर्षीय बच्चा फरहान अंसारी की डूबने से मौत हो गई है. मृतक झगरी निवासी मो.कलीम अंसारी का बेटा था और झगरी उत्क्रमित विद्यालय में दूसरी कक्षा में पढ़ता था. घटना के बाद परिवार में मातम छा हुआ है. जबकि,आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है.

स्कूल मेंबैग रखने बाद गया था नहाने

मिली जानकारी के अनुसार फरहान अपने छोटे भाई और छोटी बहन के साथ रोज की तरह उत्क्रमित प्रा.विद्यालय झगरी कमलजोर गया था. वह कक्षा में बैग रखकर दो अन्य बच्चों के साथ अंबाटांड़ तालाब नहाने चला गया. नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी जान चली गई. स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया,लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का आरोप,बच्चों की निगरानी में लापरवाही के कारण हुआ हादसा

परिजनों का आरोप है कि विद्यालय में समय पर प्रार्थना सभा और उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर बच्चों की निगरानी में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. वहीं,विद्यालय की सहयोगी शिक्षिका फरीदा खातून ने बताया कि घटना के समय वह विद्यालय में अकेली शिक्षिका थी और अन्य एक शिक्षक अवकाश पर थे. उन्होंने कहा कि छात्र बिना जानकारी दिए विद्यालय से निकल गया था. वार्ड पार्षद दीपक यादव ने स्कूल में शिक्षकों की कमी को भी हादसे की एक बड़ी वजह बताया.

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

सूचना मिलने पर सीओ जितेंद्र प्रसाद एंव मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सदल बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.