Hindi News / पत्नी की हत्या के आरोपी BDO और महिला दारोगा की 6 साल पुरानी...

आशिक को जेल,माशूका को बेल! : पत्नी की हत्या के आरोपी BDO और महिला दारोगा की 6 साल पुरानी लव स्टोरी खुले

Edited By:  |
ashique ko jail,mashuka ko bail ashique ko jail,mashuka ko bail

मुजफ्फरपुर: बिहार के दरभंगा के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की कथित दहेज हत्या मामले में जांच के दौरान छह साल पुरानी प्रेम कहानी सामने आई है। पुलिस जांच के मुताबिक बीडीओ मनोज और बेगूसराय में तैनात महिला एएसआई अनु कुमारी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। मामले में बीडीओ मनोज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि महिला दारोगा को अदालत से पीआर बॉन्ड पर जमानत मिल गई है।

प्रेमिका को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद

जांच में सामने आया कि मनोज और अनु की मुलाकात मुजफ्फरपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान हुई थी। बाद में मनोज की शादी वर्ष 2022 में अमृता कुमारी से हुई, लेकिन अनु से उसका संपर्क बना रहा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

प्रेम संबंध के विवाद मेंजहर देकर हत्या करने का आरोप

अमृता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अनु के साथ संबंधों का विरोध करने पर मनोज उसे प्रताड़ित करता था। एफआईआर में दहेज की मांग और प्रेम संबंध के विवाद के चलते जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में मनोज, अनु और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों को भी नामजद किया गया है।

जांच के दौरान मिले कई साक्ष्य

पुलिस को जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पूछताछ में दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय से जानने और प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। पुलिस का दावा है कि घटना वाले दिन भी दोनों पटना में मिले थे।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सेअहम सबूत मिलने की संभावना

फिलहाल पुलिस अमृता के गायब मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप की तलाश कर रही है. जांच एजेंसियों का मानना है कि इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मामले से जुड़े अहम सबूत मिल सकते हैं। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।