BIG BREAKING : कोडरमा में ACB की टीम ने चंदवारा थाना के SI पवन राम को 15 हजार घूस लेते दबोचा
Edited By:
|
Updated :12 Mar, 2026, 02:07 PM(IST)
कोडरमा : बड़ी खबर कोडरमा से है जहां एसीबी की टीम ने जिले के चंदवारा थाना में पदस्थापित एसआई पवन राम को 15000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने एसआई को अपने साथ हजारीबाग ले गई है.
जानकारी के अनुसार अवैध शराब के केस मामले में एक व्यक्ति का नाम काटने को लेकर प्रेम नायक नामक युवक से एस आई पवन राम ने एक लाख रुपये घूस मांग रहा था. इसके बाद व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसीबी टीम से की. टीम ने जाल बिछाकर एसआई को 15000 रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा और उसे अपने साथ हजारीबाग ले गई . हालांकि एसीबी की टीम अभी कुछ नहीं बताई है. उन्होंने कहा है कि थोड़ी देर में प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर पूरा मामला बता दिया जाएगा.
कोडरमा से महादेव की रिपोर्ट--





