झारखंड विधानसभा : बजट सत्र में संसदीय कार्य मंत्री ने उठाया LPG किल्लत का मुद्दा,केंद्र को ठहराया जिम्मेवार
Edited By:
|
Updated :16 Mar, 2026, 01:24 PM(IST)
रांची:झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने LPG गैस किल्लत का मुद्दा सदन में उठाया. संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि राज्य में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई में काफी दिक्कतें हो रही हैं.अमेरिका, इजराइल और ईरान के महायुद्ध का असर झारखंड में पड़ रहा.
मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के तरफ से निर्देश मिला है कि जरूरत के अनुसार कमर्शियल गैस की आपूर्ति 80 प्रतिशत से घटकर सिर्फ 20 प्रतिशत तक होगी
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा किझारखंड में जहां 2273.11 मीट्रिक टन कॉमर्शियल गैस की जरूरत है, वहां सिर्फ 454.4 मीट्रिक टन गैस उपलब्ध हो रही. इससे राज्य के उद्योगों और होटलों पर असर पड़ेगा.





