अमन साहू गैंग का धमकी भरा कॉल : बोकारो के मां मैहर स्टील के प्रोपराइटर रितेश सिंह से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी
बोकारो:शहर के बड़े व्यपारियों को अब रंगदारी की मांग को लेकर धमकी भरे कॉल आने लगे हैं. गैंगस्टर प्रिंस खान के बाद अब अमन साहू गैंग ने मां मैहर स्टील के प्रोपराइटर रितेश सिंह से 05 करोड़ की रंगदारी की मांग की है. अमन साहू गैंग नेव्हाट्सएप कॉल के जरिए रंगदारी की मांग की है.
रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप के जरिए प्रकाश शुक्ला नाम के गैंग के सदस्य ने रंगदारी की मांग की है. रंगदारी नहीं देने पर रितेश सिंह, उसके सहयोगियों और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी है. धमकी भरे कॉल उस वक्त किए गए थे, जब व्यवसायी रितेश सिंह दिल्ली से फ्लाइट पड़कर रांची आने वाले थे. रितेश सिंह ने धमकी भरा मैसेज आने के बाद प्रशासन से अपने और अपने परिवार वालों की सुरक्षा की मांग की है.
स्टील सिटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज
रितेश सिंह ने इस मामले को लेकर बोकारो स्टील सिटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है. रंगदारी मांगने वाले प्रकाश शुक्ला ने बॉस राहुल दुबे, मयंक सिंह के आदेश पर रंगदारी की मांग की है. हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है.





