झारखंड सरकार और छात्रों के बीच वार्ता : 14वीं JPSC और 2023,2025 में हुई परीक्षा रद्द करने पर बनी सहमति
रांची: 14वीं जेपीएससी परीक्षा में हुए कथित अनियमितता को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में कई दिनों से चल रहे आंदोलन के बीच छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता विफल रही.वहीं,सरकार के उच्यस्तरीय कमेटी से बातचीत के बाद बाहर निकले छात्रों ने कहा कि 14वीं जेपीएससी और 2023, 2025 में हुई जेपीएससी परीक्षा को रद्द करने की सहमति सरकार ने जताई है, लेकिन JSSC CGL परीक्षा को रद्द करने और CID जांच करने पर सहमति नहीं बन पाई है.
वहीं,सरकार की ओर से मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि तीसरे दौर की वार्ता के दौरान सरकार ने TDPL एजेंसी की तरफ से कराई गई 14वीं जेपीएससी और 2023, 2025 में हुई जेपीएससी की परीक्षा रद्द करने पर सहमति बनी है. इसके साथ ही CID को 90 दिन में जांच पूरा कर फ़ॉस्ट ट्रैक कोर्ट के गठन पर सरकार तैयार है. इसके आवला JPSC और JSSC में रिफॉर्म के विषय पर IIM रांची, IIT और देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं के विशेषज्ञों से राय लेकर सरकार आगे बढ़ेगी, लेकिन JSSC CGL परीक्षा रद्द करने और CBI से जांच करने की मांग पर सरकार ने सहमति नहीं जताई है, क्योंकि JSSC CGL में अभ्यर्थियों की नियुक्ति झारखंड हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ है और भर्ती प्रक्रिया अभी भी न्यायालय की निगरानी में है.
ऐसे में सरकार कोर्ट के मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकती है. सरकार ने यह जरूर प्रस्ताव छात्रों के पास रखा है कि रिटायर्ड जज की अध्यक्ष में एक कमेटी का गठन कर दिया जाएगा जो JSSC CGL की जांच करेगी लेकिन छात्रों ने इस पर सहमति नहीं जताई है. अब छात्रों की बातें सरकार से अवगत कराया जाएगा. उसके बाद फिर सरकार के निर्णय के बाद बातचीत छात्रों से होगी.





