आरा : श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए संत श्री देवराहाशिवनाथ दास ने भरी हुंकार
आरा: परमपूज्य त्रिकालदर्शी परमसिद्ध विदेह संतश्रीदेवराहाशिवनाथ दासजी ने बिहिया चौरास्ता स्थित दोघरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. संत श्री देवराहाशिवनाथ दासजी महाराज ने कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय महायोगी ब्रम्हलीन श्रीदेवराहा बाबाजी महाराज का शिष्य होने के नाते मैं सभी हिन्दू संगठन के लोग विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, शिवसेना,कार सेवक,श्री रामनवमी शोभायात्रा ट्रस्ट सहित तमाम लोगों से अपील करता हूं कि श्रावण माह के बाद सभी लोग मथुरा चलें और तब तक स्थिर ना बैठें,जब तक कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्त ना हो जाए.
उन्होंने बताया कि 7 सितंबर 2024 को अयोध्या में और 9 सितंबर 2024 को श्रीदेवराहा धाम सिअरुआ में कहा था कि अयोध्या की तरह ही मथुरा और काशी भी मुक्त होगा। भगवान अपने गर्भ गृह में विराजमान होंगे।अब वह समय आ रहा है कि हम सभी सनातनी एकजुट हों।संतश्री ने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल,कार सेवक ,शिव सेना और सभी हिन्दू संगठन हमारी आत्मा है और सबों पर मेरा आशीर्वाद है। इसके लिए हमलोग बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में बैठक करेंगे.
उन्होंने सभी हिन्दू संगठन से आवाहन किया है कि अयोध्या की तरह मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि और काशी को भी मुक्त कराएं. सभी सनातनी माताएं बहनें और भाईयों से यह अपील करता हूं कि आप सभी इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लें और श्री कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराकर भगवान श्री कृष्ण को गर्भ गृह में विराजमान करायें. वहीं, कार सेवक बनकर कांवड़ यात्रा के समापन के बाद अपने सद्गुरु संत श्री देवराहाशिवनाथ दासजी महाराज का आशीर्वाद लेकर और सभी सनातनी माताएं- बहनें और भाईयों के साथ श्री कृष्ण जन्मभूमि जायेंगे.





