JHARKHAND POLITICS : निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन पर जेल से मोबाइल चलाने व भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने का लगाया आरोप

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand politics jharkhand politics

देवघर : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन पर जेल में मोबाइल का धड़ल्ले से उपयोग करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि हेमंत भाजपा के कार्यकार्ता और समर्थकों को डरा धमका रहे हैं. ईडी ने इसी वर्ष हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था.

सांसद निशिकांत ने कहा है कि लोकतंत्र में वोटर मालिक होते हैं और आगामी 4 जून को यही मालिक महागठबंधन का नामोनिशान मिटाने जा रही है. निशिकांत दुबे ने हेमंत पर प्रहार करते हुए कहा है कि 2013 में हेमंत सोरेन मुंबई गए थे और एक होटल में एक महिला के साथ बलात्कार किया था. यह मामला मुंबई हाईकोर्ट में पेंडिंग है. इस मामले को मैनेज करने का प्रयास किया जा रहा है और पीड़ित पर पूरा दबाव दिया था. निशिकांत दुबे ने कहा है कि फिर वह पीड़िता सामने आई है और 15 दिन पहले बांद्रा पुलिस स्टेशन में दोबारा मामला दर्ज कराया है. बुधवार को गोड्डा में इंडिया गठबंधन के जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी और कल्पना सोरेन निशिकांत दुबे का बिना नाम लिए कई आरोप भी लगाए थे जिसमें निशिकांत दुबे को दिल्ली के ताज होटल में अरबपतियों के साथ रहने और खाने का भी जिक्र किया था और कल्पना सोरेन ने नारी शक्ति का अपमान करने का आरोप लगाया था. इसी के कटाक्ष पर निशिकांत दुबे ने कहा कि हेमंत सोरेन ने मुंबई में जिस महिला के साथ बलात्कार किया उसे कैसे मैनेज करने का प्रयास किया फिर उसे महिला का जमीर जाग गया और दोबारा फिर हेमंत सोरेन पर एफआईआर की. ऐसे में कल्पना सोरेन यह बताएं कि निशिकांत दुबे बलात्कारी है या हेमंत सोरेन, नारी का अपमान कौन किया?

वहीं प्रियंका गांधी पर प्रहार करते हुए निष्कंट दुबे ने कहा कि प्रियंका गांधी गोड्डा सिर्फ अपने पति के बचाव के लिए आई है. क्योंकि लोकसभा में निशिकांत दुबे द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर रॉबर्ट वाड्रा पर केंद्रीय एजेंसियों की जांच चल रही है. कुल मिलाकर गोड्डा लोकसभा में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. निशिकांत ने बताया कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में अमित शाह निरहुआ मनोज तिवारी, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, योगी आदित्यनाथ एवं जेपी नड्डा का कार्यक्रम है.