झारखंड निकाय चुनाव परिणाम : कई वार्डों और निगम के नतीजे घोषित, जानिए कौन कहां से जीता...

Edited By:  |
jharkhand nikay chunaw parinam jharkhand nikay chunaw parinam

रांची: झारखंड में आज सुबह आठ बजे से नगर निगम और निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. प्रशासन की कड़ी सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था के बीच नतीजे आने लगी है. सभी 48 नगर निकाय चुनाव की काउंटिग चल रही है. एक नजर डालते है कहां किसकी जीत हुई है और कितने बढ़त से कौन प्रत्याशी किसके मुकाबले आगे चल रहे हैं.

रांची नगर निकाय चुनाव में वार्ड- 9 के 22 वर्षीय वार्ड पार्षद प्रत्याशी बॉबी कुमार का जनता ने आशीर्वाद दे दिया है. भारी मतों से जीत हुई है.

दुमका

14 बासुकीनाथ, नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 से 12 के मतगणना परिणाम एवं विजयी प्रत्याशी की सूची...

वार्ड संख्या-7 से पिंकी देवी कुल प्राप्त मत -341

वार्ड संख्या-8 से श्वेता मिश्र कुल प्राप्त मत-322

वार्ड संख्या-9से बहामुनी टुडू कुल प्राप्त मत-135

वार्ड संख्या-10 से मनीषा पांडा कुल प्राप्त मत-266

वार्ड संख्या-11से अनिल मंडल कुल प्राप्त मत-254

वार्ड संख्या-12 से सुशील कुमार बास्की कुल प्राप्त मत-221

वहीं, वार्ड नंबर- से 6 निशा परवीन156 बोट से विजयी हुई है. जबकि, दुमका नगर परिषद से वार्ड नंबर-10 के प्रत्याशी कन्हैया ने जीत दर्ज किया है. वहीं, देवघर मेयर चुनाव में काउंटिंग के पहले राउंड में रीता चौरसिया, बाबा बलियासे, उमाशंकर सिंह और रवि राउत के बीच कड़ा टक्कर देखने को मिल रहा है. नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर-12 से सपन कुमार साह ने जीत दर्ज किया है. वार्ड नंबर-03 से कुसुम कुमारी की जीत हुई है

जामताड़ा के पत्थर चोपड़ा स्थित मतगणना केंद्र में सुबह 8 से मतगणना जारी है. नीचे देखिए किन वार्ड पार्षदों की हुई जीत

वार्ड संख्या- जीत

1. बिजय राउत

2. जोशना देवी

3. उत्तम रवानी

4. अजय सिंह

5. किरण देवी

6. संगीता दास

7. अशोक शाव

8. हरनाथ गण

मिहिजाम

वार्ड संख्या- जीत

1. बिष्णु देव मुर्मू

2. झिमली मजूमदार 504-391

3. मनीषा महतो

4. संकर पंडित

5. मुमताज़ बानु

पाकुड़ से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सबरिपाल 2 हजार 353 वोट से विजय घोषित हुई है.

हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में भी स्थिति साफ होती दिख रही है. जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार वार्ड 20 में पमिता सिन्हा ने जीत दर्ज की. जबकि, वार्ड-21 में वसीम खान उर्फ टिंकू खान विजयी रहे. वार्ड-27 में सोनी क्षेत्री कृष्णा ने जीत का परचम लहराया. वार्ड-15 में अन्सिका प्रिया की जीत हुई है.