रांची नगर निगम चुनाव : बीजेपी समर्थित रोशनी खलखो अब तक 12 हजार मतों से आगे, काउंटिंग जारी
रांची: नगर निगम चुनाव-2026 की मतगणना के बीच रूझानों में मेयर पद की बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो आगे चल रही है. रोशनी खलको 12 हजार वोटों से आगे चल रही है.रमा खलखो दूसरे नंबर पर और प्रवीण कच्छप पीछे चल रहे.पहले राउंड की गिनती में मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो करीब 350 वोटों से आगे चल रही हैं.
अब तक के रुझान के अनुसार
वार्ड-1 से नकुल तिर्की आगे
वार्ड-2 सविता कच्छप आगे
वार्ड-7 से मीनू देवी आगे
वार्ड-19 से गीता देवी आगे
वार्ड-20 से सुनील यादव आगे
वार्ड 25- सुषमा राज
वार्ड-26 प्रदीप कुमार आगे
वार्ड-27 से बबली सोनी आगे
वार्ड-32 से बैजू सोनी आगे
वार्ड-31 से नीरज आगे
वार्ड-37 से परमेश्वर आगे
वार्ड-38 से अवधेश बैठा आगे
वार्ड 48- अमित मिंज आगे
वार्ड-49 से जमीला खातून आगे
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित केंद्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है. सुबह से ही राउंड-दर-राउंड वोटों की गिनती की जा रही है. शुरुआती रुझानों ने चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है.
वहीं, बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जितेंद्र उरांव ने जीत दर्ज किया है.





