JHARKHAND NEWS : JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तारीखें बदलीं, आयोग ने जारी किया नया टाइमटेबल
JPSC ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तारीखों में बड़ा बदलाव कर दिया है।सबसे पहले बात करते हैं रेगुलर मुख्य परीक्षा की। JPSC द्वारा जारी संशोधित कैलेंडर के अनुसार, झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) अब 21, 22 और 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी।आपको बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई को होनी तय थी, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है।
आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इस मुख्य परीक्षा में कुल 2,204 अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं।"मुख्य परीक्षा के साथ-साथ JPSC ने बैकलॉग परीक्षाओं का भी पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। छात्र कृपया इन तारीखों को नोट कर लें:संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य बैकलॉग परीक्षा-2023 (विज्ञापन संख्या-06/2026) का आयोजन 25, 26 और 27 जुलाई को किया जाएगा।वहीं, संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य बैकलॉग परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-05/2026) आने वाले 1, 2 और 3 अगस्त को आयोजित होगी।पहले जो तारीखें घोषित हुई थीं, वो झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC की 'क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा' की तिथियों से टकरा रही थीं।
चूंकि बहुत से अभ्यर्थी दोनों ही परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, इसलिए उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। छात्रों के इसी हित को ध्यान में रखते हुए JPSC ने यह सराहनीय कदम उठाया है, जिससे अब अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।आयोग ने साफ कहा है कि यदि कोई अपरिहार्य या इमरजेंसी परिस्थिति बनती है, तो परीक्षा कार्यक्रम में आगे भी बदलाव किया जा सकता है। इसलिए आप किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।





