BIHAR NEWS : सांसद नीतीश कुमार से 7 सर्कुलर रोड आवास पर संजय कुमार झा समेत कई गणमान्य लोगों ने की मुलाकात
Edited By:
|
Updated :08 Jul, 2026, 01:32 PM(IST)
पटना : बिहार के विकास के सूत्रधार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से बुधवार को पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड आवास पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधान परिषद में सत्तारुढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, विधान परिषद में सत्तारुढ़ के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, अरविन्द सिंह उर्फ छोटू सिंह सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने शिष्टाचार भेंट की तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया.
इस अवसर पर नीतीश कुमार ने सभी का आत्मीय अभिवादन स्वीकार किया और बिहार के विकास तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.





