सरायकेला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNITजमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद प्रोटोकॉल से अलग हटकर आम जनता का अभिवादन किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.

सरायकेला में राष्ट्रपति प्रोटोकॉल से अलग हटकर आम जनता का किया अभिवादन, इस पल को देख लोगों में काफी उत्साह

सरायकेला में राष्ट्रपति प्रोटोकॉल से अलग हटकर आम जनता का किया अभिवादन, इस पल को देख लोगों में काफी उत्साह

दरअसल महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह के मौके पर आदित्यपुर पहुंची. कार्यक्रम समाप्ति के बाद वापसी के क्रम में उन्होंने आकाशवाणी चौक के पास प्रोटोकॉल से अलग हटकर आम जनता का अभिवादन किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान लोगो ने भारत माता के नारे लगाए. महामहिम राष्ट्रपति को नजदीक से अपने बीच देख लोग काफी उत्साहित नजर आए. लोगों ने इस अद्भुत पल को खास बताया. खासकर युवाओं में इस पल को लेकर खासा उत्साह देखा गया और वहां मौजूद सभी लोगों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी. लोगों ने कहा राष्ट्रपति को पास देखकर काफी खुशी हुई.

सरायकेला में राष्ट्रपति प्रोटोकॉल से अलग हटकर आम जनता का किया अभिवादन, इस पल को देख लोगों में काफी उत्साह

सरायकेला में राष्ट्रपति प्रोटोकॉल से अलग हटकर आम जनता का किया अभिवादन, इस पल को देख लोगों में काफी उत्साह

सरायकेला से विनोद केसरी की रिपोर्ट—