Hindi News / बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत: आज खुले रहेंगे सभी एटीपी काउंटर, आसानी से...

JHARKHAND NEWS : बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत: आज खुले रहेंगे सभी एटीपी काउंटर, आसानी से जमा होगा बिल

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

रांची के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत और जरूरी सूचना सामने आई है।बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा और बकाया राजस्व की वसूली को लेकर रविवार यानी आज, विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची के सभी अवर प्रमंडल कार्यालय खुले रहेंगे।विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इन कार्यालयों की राजस्व शाखाएं और एटीपी (ATP) काउंटर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पूरी तरह संचालित रहेंगे। उपभोक्ता इस दौरान बिना किसी परेशानी के अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं।बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपना बिजली बिल जरूर जमा करें, ताकि आगे चलकर उन्हें किसी तरह की असुविधा या बिजली कनेक्शन कटने जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

यदि आप कार्यालय जाने में असमर्थ हैं, तो विभाग ने आपके लिए ऑनलाइन भुगतान की भी पूरी सुविधा उपलब्ध कराई है। आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भी अपना बकाया बिल चुकता कर सकते हैं।अधिकारियों ने एक बार फिर दोहराया है कि समय पर बिल भुगतान करके उपभोक्ता किसी भी प्रकार की पेनाल्टी या परेशानी से बच सकते हैं। तो देर किस बात की, आज ही अपना बकाया बिल चुकाएं औरि बेफिक्र रहें!