मधुपुर : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शहर का माहौल भाई-बहन के प्रेम से सराबोर हो गय. सुबह से ही बहनों ने भाइयों के माथे पर चंदन का तिलक लगाकर आरती उतारी, कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर अपने स्नेह का इज़हार किया. बदले में भाइयों ने बहनों की आजीवन रक्षा का संकल्प लिया. इस मौके पर बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है. इसे हम हर वर्ष पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं.
वहीं भाइयों ने भी वचन दिया कि वे हर परिस्थिति में अपनी बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे. पूरा शहर इस पावन बंधन के रंग में रंगा नजर आया, जहां राखी की मिठास और रिश्तों की गरमाहट ने हर दिल को छू लिया.
