Hindi News / बंधु तिर्की की पहल पर पावर ग्रिड बेड़ो-इटकी में 1.90 करोड़ की 16...

JHARKHAND NEWS : बंधु तिर्की की पहल पर पावर ग्रिड बेड़ो-इटकी में 1.90 करोड़ की 16 विकास योजनाएं मंजूर, विस्थापित रैयतों के गांवों को मिलेगा लाभ

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news jharkhand news

रांची : पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की की पहल पर13वर्षो के बाद पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड बेड़ो ने विस्थापित रैयतों के पुनर्वास और प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए1करोड़90लाख रुपये की16योजनाओं को स्वीकृति दी है. यह राशि कंपनी के सामाजिक दायित्व (CSR)के तहत खर्च की जाएगी.

कहां-कहां होगा काम:

16विकास योजनाओं की स्वीकृति दी गयी है. जिसमें बेड़ो प्रखंड के मासु,मुडामू,टेंगरिया,में दो दो पीसीसी सड़क,करमटोली,में पीसीसी सड़क,चचगुरा में पीडीसी और गढ़गांव में सरना मसना फिनिसिंग कार्य सहित अन्य कार्यो के लिए निर्गत किया गया है.

पृष्ठभूमि:

पावर ग्रिड निर्माण के लिए इटकी प्रखंड के गढ़गांव से87एकड़ और बेड़ो प्रखंड के टेंगरिया मौजा से10एकड़ कृषि योग्य भूमि का अधिग्रहण किया गया था. सर्वे के दौरान पावर ग्रिड टीम ने ग्राम सभा में आश्वासन दिया था कि विस्थापन नीति के तहत प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य,शिक्षा,पेयजल,मुफ्त बिजली व सड़क जैसी सुविधाएं दी जाएंगी. साथ ही खेती के बदले रैयतों को लाभांश का कुछ प्रतिशत देने की बात भी कही गई थी. समय के साथ यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था.

धरना के बाद मिली मंजूरी:

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर पावर ग्रिड कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया था. इसके बाद16योजनाओं की सूची जारी की गई. तिर्की ने पावर ग्रिड के जीएम रोहित कुमार श्रीवास्तव और सहायक अनूप रॉय से मुलाकात कर योजनाओं की सूची ली. सभी निर्माण कार्य लगभग1करोड़90लाख रुपये की लागत से होंगे.