JHARKHAND NEWS : हेमंत सोरेन के लिए बनाए जा रहे 100 करोड़ के शीश महल पर सियासत,BJP ने कह दी बड़ी बात
रांची:मुख्यमंत्री हेमंत कुमार के लिए बनाए जाने वाले 100 करोड़ का शीश महल का प्रस्ताव कैबिनेट में पारित होने सियासत तेज हो गई है. इस पर विपक्ष के नेता लगातार सवाल खड़ा कर रहे हैं. इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन पर बड़ा हमले बोला है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि झारखंड एक गरीब प्रदेश है, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री के लिए 100 करोड़ का शीश महल बनाया जा रहा है. ये कहीं से भी उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के फैसले के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी.
'मुख्यमंत्री 100 करोड़ के शीश महल में रहेंगे'
प्रतुल शाहदेव नेकहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक महीना पहले ही इसके बारे में अंदेशा जाहिर की थी. जिसे झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी नेताओं ने खारिज कर दिया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का आरोप सही निकला. उन्होंने कहा कि 2 करोड़ का फाउंटेन और डेढ़ करोड़ का गार्डन मुख्यमंत्री के लिए बनाया जा रहा है. जो प्रदेश गरीबी से जूझ रहा है जहां मूलभूत सुविधाओं का अभी भी अभाव है, वहां के मुख्यमंत्री 100 करोड़ के शीश महल में रहेंगे. आगे उन्होंने ये भी कहा कि हेमंत सोरेन ने पहले वाले हेरिटेज बिल्डिंग को बिना अनुमति करवा दिया और अब शीश महल में रहने के लिए 100 करोड़ का खर्च किया जा रहा है.





