JHARKHAND NEWS : शादी की सालगिरह पर सीएम हेमंत सोरेन कल्पना के साथ पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजा
Edited By:
|
Updated :07 Feb, 2026, 02:24 PM(IST)
रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ विवाह के वर्षगांठ के मौके पर शनिवार को रजरप्पा के मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. यह दौरा सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि भावनात्मक भी रहा, क्योंकि रामगढ़ उनका गृह जिला है और रजरप्पा मंदिर से उनका पुराना नाता रहा है. मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां से राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की.
मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह पारिवारिक कार्यक्रम है और यहां मां का आशीर्वाद लेने आए हैं.
स्थानीय श्रद्धालुओं में मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साह देखा गया. यह दौरा राजनीतिक संदेश से ज्यादा आस्था और संस्कारों की तस्वीर पेश करता है—जहां सत्ता नहीं,श्रद्धा मुख्य भूमिका में दिखी.
रामगढ़ से मुकेश सिंह की रिपोर्ट---





