Hindi News / 30 मार्च को झंडा मैदान में कार्यक्रम,दिशोम गुरु को समर्पित रहेगा समारोह

गिरिडीह में JMM का स्थापना दिवस : 30 मार्च को झंडा मैदान में कार्यक्रम,दिशोम गुरु को समर्पित रहेगा समारोह

Edited By:  |
giridih mein jmm ka sthapna diwas giridih mein jmm ka sthapna diwas

गिरिडीह:झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना 53वां स्थापना दिवस 30 मार्च को धूमधाम से मनाने जा रही है. स्थापना दिवस हर साल 04 मार्च को आयोजित किया जाता रहा है,लेकिन इस बार होली पर्व की वजह से कार्यक्रम की तिथि आगे बढ़ा कर 30 मार्च कर दी गई है. स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. झंडा मैदान में कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है.

झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया.इस दौरान दोनों नेताओं ने आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गिरिडीह शहर पार्टी के संस्थापक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का कर्मस्थल रहा है.

उन्होंने कहा कि हर वर्ष गुरुजी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहते थे, लेकिन इस बार उनके नहीं रहने से समारोह को पूरी तरह उनके प्रति समर्पित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस बार कार्यक्रम सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा और किसी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा. पूरा आयोजन गुरुजी को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से किया जाएगा. इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित जेएमएम के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. समारोह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.