JHARKHAND NEWS : रांची में नशीले और प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई .रातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली, सिमलिया में छापेमारी ,पुलिस ने 57
रांची में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस को रिंग रोड स्थित हाजी चौक के पास कफ सिरप की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने रातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली, सिमलिया में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने WINGS ONEREX CODINE COUGH SYRUP की 570 बोतलें बरामद कीं। मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी प्रतिबंधित कफ सिरप को रांची के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते थे।
आरोप है कि नशीले कफ सिरप को ऊंचे दामों पर खपाया जाता था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पुलिस अधिकारी — कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप कहां से लाई गई थी और रांची में इसके पीछे कितने लोग जुड़े हुए हैं। 570 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप की बरामदगी के बाद पुलिस अब इस पूरे सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।





