JHARKHAND NEWS : राज्यसभा में उठा झारखंड की बिजली का मुद्दा, केंद्र ने बताया कहाँ बन रहे हैं नए थर्मल पावर प्लांट
राज्यसभा में एक बार फिर झारखंड की बिजली और ऊर्जा क्षमता बढ़ाने का मुद्दा प्रमुखता से उठा है। राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने सरकार से सवाल किया कि पिछले पांच सालों में राज्य में कितनी नई थर्मल पावर परियोजनाएं शुरू हुई हैं, कितनी निर्माणाधीन हैं और कितनों को मंजूरी दी जा चुकी है?इसी सवाल के जवाब में केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने झारखंड की नई और आगामी पावर प्रोजेक्ट्स का पूरा ब्योरा पेश किया।केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, इस समय झारखंड में तीन बड़े थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स पर काम तेज़ी से जारी है।कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन (Phase 2): यहाँ 800-800 मेगावाट की दो नई यूनिट्स बनाई जा रही हैं। इससे राज्य को सीधे 1600 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलेगी। इसका विकास दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC) कर रहा है।
पतरातू परियोजना: यहाँ 800 मेगावाट की तीसरी यूनिट का निर्माण जारी है। इस प्रोजेक्ट को PVUNL (एनटीपीसी और झारखंड बिजली वितरण निगम का जॉइंट वेंचर) पूरा कर रहा है।संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 5 वर्षों में झारखंड में 2780 मेगावाट की क्षमता वाले प्रोजेक्ट्स शुरू हो चुके हैं। इनमें शामिल हैं:
नॉर्थ कर्णपुरा: 660-660 मेगावाट की 3 नई यूनिट्स।
पतरातू: 800 मेगावाट क्षमता वाली पहली यूनिट।
इन परियोजनाओं के पूरा होने और शुरू होने से झारखंड की ऊर्जा निर्भरता में भारी सुधार देखा जा रहा है।





