Hindi News / झारखंड कैबिनेट की बैठक में 49 प्रस्तावों पर लगी मुहर, मॉनसून सत्र 6...

BIG BREAKING : झारखंड कैबिनेट की बैठक में 49 प्रस्तावों पर लगी मुहर, मॉनसून सत्र 6 से 12 अगस्त तक

Edited By:  |
big breaking big breaking

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक मंगलवार को राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन में संपन्न हुई. बैठक में कुल49 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.

कैबिनेट की बैठक में झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र आगामी 6 से 12 अगस्त तक आहूत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. मॉनसून सत्र में कुल 5 कार्य दिवस होंगे. इस आशय के औपबंधिक प्रस्ताव को सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई है.

बैठक में गिरिडीह के जमुआ में38 करोड़ की लागत से डिग्री महाविद्यालय खुलने की मंजूरी हुई है.

रामगढ़ के मांडू डिग्री महाविद्यालय के निर्माण के लिए40 करोड़14 लाख का प्रस्ताव पारित हुई.वेजफेड के तत्कालीन प्रबंध निदेशक प्रमोद नारायण सिंह को सेवा से बर्खास्त किया गया था.हाईकोर्ट ने उनको राहत दी. इसलिए उनको पुन: पेंशन आदि की सुविधा मिलेगी.

ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब वही नक्शा पास किया जाएगा जहां सड़क की चौड़ाई4:30 मीटर होगी. पहले9 मीटर थी शर्त.

हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के लिए एक सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर की सेवा लेने पर सहमतिहुई. इसमें9 करोड़45 लाख लागत आएगी.

झारखंड के विश्वविद्यालय के सेवानिवृत शिक्षकों को 1-1-2016से सातवें सीपीसी का लाभ मिलेगा.

धनबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए194 करोड़ रुपये की स्वीकृत हुई. अधिवक्ता कल्याण समिति को इंश्योरेंस और पेंशन के लिए12करोड रुपए देने का प्रस्ताव स्वीकृत.

आदित्यपुर के नए म्युनिसिपल बिल्डिंग के निर्माण के लिए39करोड़ पास हुआ .

आंगनबाड़ी केंद्र को राशन पहुंचने वाली एजेंसी को6महीने का एक्सटेंशन.

गिरिडीह और दुमका में दो नए चिड़ियाघर की निर्माण की सैद्धांतिक सहमति.

झारखंड का मानसून सत्र6 अगस्त2026 से12 अगस्त तक चलेगा.

आदर्श विद्यालय योजना की अवधि का विस्तार हुआ.

प्राथमिक विद्यालय में एआई लिस्टल बेस्ड शिक्षा को लागू करने के लिए शिक्षा परियोजना कार्यालय में दो स्टूडियो और11000विद्यालयों में ए कैमरा बेस्ट क्लासरूम के निर्माण के प्रस्ताव को भी स्वीकृति

176करोड रुपए भी स्वीकृत.

Ag आफिस के डिजिटलीकरण के लिए46लाख रुपए स्वीकृत.

न्यायिक सेवा भर्ती नियमावली में संशोधन अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश भी अपने विभागों में जरूरत के हिसाब से कर्मचारियों की सीधी भर्ती कर सकेंगे.

रांची से करिष्मा सिन्हा की रिपोर्ट-