JHARKHAND NEWS : लायंस इंटरनेशनल जिला 322A के अधिवेशन में रांची ईस्ट ने कई पुरस्कार जीते
रांची: लायंस इंटरनेशनल जिला 322Aका दो दिवसीय अधिवेशन जमशेदपुर में संपन्न हुआ. इसमें झारखंड एवं बिहार के लगभग 80 क्लबों के 450 सदस्यों ने हिस्सा लिया.
इस अधिवेशन में सभी क्लबों के वर्ष भर किये गए सेवा कार्यों का आकलन किया गया एवं उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की.
लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट को फोटोग्राफी एवं बैनर प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार एवं पब्लिक स्पीकिंग में शायरी अग्रवाल को प्रथम एवं भारतेंदु झा को द्वितीय तथा विनोद सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.
सम्मेलन में शामिल होने वालों में अध्यक्ष संजय पोद्दार,सचिव सुनीता अग्रवाल,पी आर ओ अनिता झा सहित पूर्व जिलापाल राजीव लोचन,राजीवा सिंह,वी के महेंद्रू,राजेश गुप्ता,पूर्व अध्यक्षों में मनोज नरेडी,दिवाकर राजगढ़िया,रतन अग्रवाल,नरेश कुमार सहित रामकृष्ण जी,रवि आनंद,मनोज गोप एवं रमेंद्र कुमार शामिल हैं.
लायन्स्टिक वर्ष 2025-26 के लिए संजय कुमार जिलापाल, शुभ्रा मजूमदार प्रथम उप जिलापाल तथा लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के कंचन साहू द्वितीय उप जिलापाल चुने गए. यह जानकारी pro अनिता झा ने दी.