Neet Result 2025: : झारखंड के हिमांशु ने NEET परीक्षा में रचा इतिहास, ऑल इंडिया 134 रैंक लाकर बने स्टेट टॉपर


रांची।संघर्ष अगर मजबूत हो, तो सफलता को रास्ता बदलना ही पड़ता है। इसे साकार कर दिखाया गिरिडीह के हिमांशु कुमार ने, जिन्होंने NEET UG 2025 में ऑल इंडिया 134वीं रैंक हासिल कर झारखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। हिमांशु इसी वर्ष 12वीं में जैक बोर्ड से साइंस में थर्ड स्टेट टॉपर थे।
हिमांशु का यह सफर केवल मेहनत का नहीं, बल्कि हौसले और परिवार के लिए कुछ कर गुजरने की जिद का परिणाम है। मुश्किल हालातों में भी उसने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। उनके पिता एक छोटी-सी दुकान में मोबाइल और टीवी रिपेयरिंग का काम करते हैं। बीते वर्ष उनके पिताजी को बड़ी आंत में ट्यूमर की गंभीर बीमारी हुई, जिसके इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद तक जाना पड़ा। आज भी वे पूरी तरह अस्वस्थ हैं। वही स्टेट टॉपर हिमांशु कहते हैं, "मैंने यह परीक्षा सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार की स्थिति को बदलने के लिए दी थी। यह रैंक मेरे संघर्ष और माता-पिता के बलिदान की पहचान है।"
आपको बता दे इस साल NEET परीक्षा में झारखंड से 35,397 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 19,203 सफल रहे। राज्य का कुल सफलता प्रतिशत करीब 54% रहा, जो संतोषजनक माना जा रहा है।
रांची से नैयर की रिपोर्ट