Hindi News / अब हाइटेक सुविधाओं से लैस होंगे प्रदेश के सभी बस स्टैंड, मांगा गया...

JHARKHAND NEWS : अब हाइटेक सुविधाओं से लैस होंगे प्रदेश के सभी बस स्टैंड, मांगा गया प्रस्ताव

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

झारखंड में शहरी परिवहन व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, सुगम और यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सभी नगर निकायों से बस स्टैंडों के जीर्णोद्धार और नए इंटर स्टेट बस टर्मिनल यानी ISBT के निर्माण के लिए विस्तृत प्रस्ताव मांगे गए हैं।विभाग के इस फैसले से राज्य के सभी 48 शहरी निकायों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान स्थिति यह है कि कई शहरों के बस स्टैंड वर्षों पुराने हो चुके हैं। वहां यात्रियों के लिए न तो पर्याप्त प्रतीक्षालय हैं, न ही साफ-सुथरे शौचालय, पेयजल, पार्किंग और डिजिटल सूचना प्रणाली की पुख्ता व्यवस्था।

अब इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।राजधानी रांची का बिरसा मुंडा बस टर्मिनल राज्य का प्रमुख अंतरराज्यीय केंद्र है, जहां से बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए बसें चलती हैं। हालांकि, इसके विस्तार और आधुनिकीकरण की मांग लंबे समय से उठ रही थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।विभाग के पास जैसे ही नगर निकायों से प्रस्ताव पहुंचेंगे, यात्री दबाव और क्षेत्र की जरूरतों के आधार पर परियोजनाओं को मंजूरी दी जाएगी और चरणबद्ध तरीके से काम शुरू होगा। उम्मीद है कि जल्द ही झारखंड के लोगों को सफर के दौरान एक बेहतर, आधुनिक और विश्वस्तरीय परिवहन अनुभव मिलेगा।