JHARKHAND NEWS : झारखंड मैथिली मंच ने एसआरडीएवी पुंदाग के छात्राओं को किया सम्मानित
रांची: झारखण्ड मैथिली मंच रांचीके तत्वावधान में पिछले सप्ताह आयोजित समारोह में एस आर डी ए वी पुंदाग के छात्राओं द्वारा गणेश वंदना एवं भाव नृत्य मनमोहक एवं आकर्षक प्रस्तुति से प्रभावित होकर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए4अप्रैल शुक्रवार पूर्वाह्न11बजे झारखण्ड मैथिली मंच के कार्यकारिणी सदस्यों ने एस आर डी ए वी पुंदाग विद्यालय जाकर संबंधित सभी छात्राओं एवं उनके निर्देशक शिक्षिकाओं को आकर्षक मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र समर्पित कर सम्मानित किया. सम्मान पाकर बच्चियाँ काफी प्रशन्न एवं उत्साहित हुई.
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र एवं सहयोगी शिक्षक आह्लादित हुए और इस कदम की सराहना की. बच्चों ने उत्साहित होकर भविष्य में और तैयारी के साथ नृत्य आदि अनेक विधा में आकर्षक प्रस्तुति करने की इच्छा जताई. इस अवसर पर झारखण्ड मैथिली मंच के उपाध्यक्ष नन्द किशोर महतो, महासचिव जयन्त कुमार झा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, ब्रज किशोर झा, मोहन झा पड़ोसी, ब्रज कुमार झा, नरेश झा, रंधीर झा उपस्थित थे. सम्मान पाने वालों में उत्कृष्ट निर्देशन के लिए हिमांशी झा ,शिल्पा सिंह, हिमा जैन, आशा ममता कुजुर एवं छात्राओं में आयुषी द्विवेदी, प्रतीक्षा कुमारी , वंशिका सिंह, अंजलि कुमारी, श्रुति मिश्र, पलक कुमारी, रूपसा रॉय वर्धन, दीपिका सिंह, पलक कुमारी, एंजेल कुमारी, अनुश्री कुमारी,कोमल कुमारी, अनीशा कुमारी, अलका कुमारी , स्वस्ति साहु, अभिलाषा मिश्र, रक्षिता सिन्हा, पाखी क्षेत्री,अराध्या राज,रिद्धि यादव, अराध्या क्रीति, काव्या सिंह एवं नव्या तिवारी थी. अंत में प्राचार्य ने झारखण्ड मैथिली मंच के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया.