Hindi News / पुतला दहन के दौरान छात्रों से मारपीट पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले-...

JHARKHAND NEWS : पुतला दहन के दौरान छात्रों से मारपीट पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- यह लोकतंत्र की हत्या।

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह परिसदन भवन में प्रेस वार्ता कर पुतला दहन के दौरान छात्रों के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर राज्य सरकार और झामुमो पर जमकर निशाना साधा।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस तरह पुतला दहन के दौरान छात्रों के साथ मारपीट की गई, वह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी घटना पूर्व नियोजित थी।उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो से जुड़े लोगों ने पुतला दहन कर रहे छात्रों के साथ मारपीट की।

मरांडी ने कहा कि महेशमुंडा निवासी झामुमो इमरान अजीज खान के ट्विटर पोस्ट के माध्यम से लोगों को शाम चार बजे जिला कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद शाम छह बजे पुतला दहन के दौरान छात्रों के साथ मारपीट की घटना हुई। उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश करार दिया।मरांडी ने कहा कि गिरिडीह के अलावा हजारीबाग, रांची और रामगढ़ में भी झामुमो से जुड़े लोगों द्वारा पुतला दहन करने वालों को पीटने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई है।उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले पर चुप नहीं बैठेगी। दोषियों को जवाब देना होगा और पुलिस-प्रशासन को मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।