JHARKHAND NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर डीसी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश
रांची: जिला दण्डाधिकारी सह रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के15फरवरी को बीआईटी मेसरा के जी.पी . बिरला ऑडिटोरियम मेंPlatinum Jubilee Year Celebration (2024-2025)कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार कोकार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. डीसी ने तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
उपायुक्त ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर संबंधित सभी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बैठक करते हुए सुरक्षा के सभी मानक पहलुओं एवं पूरी व्यवस्था पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सारी व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था,बैठने की व्यवस्था,पार्किंग व्यवस्था एवं अन्य संबंधित सभी तैयारी ससमय पूरा कराने को कहा गया है.
जिला प्रशासन सारी आवश्यक तैयारी में लगा हुआ है. सारी सुरक्षा के मानक पर कार्य करते हुए सारे आवश्यक तैयारी कर रहा है,जिसमें रुट प्लान,ट्रैफिक प्लान,मार्ग में पड़ने वाले क्षेत्रों की बैरिकेडिंग एवं तमाम सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वाहनों की चेकिंग एवं अन्य सुरक्षा निर्देशों का पालन किया जा रहा है. इस दौरान वाइस चांसलर बीआईटी मेसरा रांची,डॉ. इंद्रनिल मन्ना,डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची,चंदन कुमार सिन्हा,उप विकास आयुक्त रांची,दिनेश कुमार यादव,पुलिस अधीक्षक शहर रांची,राजकुमार मेहता,अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची,उत्कर्ष कुमार,अपर समाहर्ता रांची,रामनारायण सिंह,अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची,राजेश्वर नाथ आलोक,जिला नजारत उप समाहर्ता रांची,डॉ. सुदेश कुमार,अंचल अधिकारी कांके,रजिस्टार बीआईटी मेसरा रांची,डॉ. सुदीप दास एवं भवन निर्माण,पेय जल विभाग,रांची नगर निगम,पथ निर्माण विभाग एवं सम्बंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.