जमशेदपुर: ठंड का मौसम आते ही लोगों को अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने का मन होता है. ऐसी खुशियों के बीच लौहनगरी जमशेदपुर के पास प्रकृति की गोद में बसा पोटका के पहाड़ भांगा,जो पर्यटक को अपनी ओर काफ़ी आकर्षित करती है. यह झारखण्ड के अच्छे पिकनिक स्पॉट माना जाता है.

जमशेदपुर के पास प्रकृति की गोद में बसा पहाड़ भांगा पिकनिक स्पॉट के लिए बेहतर, खूबसूरती का लीजिए आनंद

पहाड़ भांगा झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है. यहां चारों और हरियाली है.यहां ऊंचे पहाड़,कलकल बहती नदी,बड़े-बड़े सफ़ेद चट्टानें और घने जंगल हैं. पंछियों की आवाज यहां आनेवाले लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है.प्रकृति की गोद में बसा यह जगह शांति और सुकून देती है.इसलिए इसे " झारखंड की छोटी-सी जन्नत" कहते हैं. यहां नदी के बीच से बहते पानी की आवाज,पहाड़ों की छांव और हरी-भरी वादियां आपको तरोताजा कर देंगी. परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यह परफेक्ट जगह माना जाता है. इस जगह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बंगाल,ओड़िशा,झारखंड,बिहार समेत अन्य राज्य से भी पहुँचते हैं.

जमशेदपुर के पास प्रकृति की गोद में बसा पहाड़ भांगा पिकनिक स्पॉट के लिए बेहतर, खूबसूरती का लीजिए आनंद

पहाड़ भंगा घूमने आए पर्यटकों का कहना है कियह जगह प्राकृतिक से भरपूर भरा है. नदी, हरे भरे पेड़,पंछियों की आवाज यहां काफी अच्छी लगती है.यहां आकर काफी अच्छा लगा.

जमशेदपुर के पास प्रकृति की गोद में बसा पहाड़ भांगा पिकनिक स्पॉट के लिए बेहतर, खूबसूरती का लीजिए आनंद

यदि आप लोग भी पहाड़ भांगा के प्राकृतिक खूबसूरती का दीदार करना चाहते हैं तो एक बार परिवार के साथ जरूर आइये. यहाँ की खूबसूरती का आनंद लीजिये.

जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट---