Hindi News / "झारखंड को 'लूटखंड' बना दिया है...": पूर्व सीएम रघुवर दास ने हेमंत सोरेन...

JHARKHAND NEWS : "झारखंड को 'लूटखंड' बना दिया है...": पूर्व सीएम रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने झारखंड लूटखंड राज्य की संज्ञा देखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला बोला है उन्होंने कहा कि पिछले 6 साल के शासनकाल में राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और खास तौर पर मीनिंग क्षेत्र में सिंडिकेट के माध्यम से लूट का सूट की जा रही है उन्होंने कहा है की यही कारण है कि केंद्र सरकार ने खान खनिज बिल लागू की है ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जाए और खान खनिज की झारखंड में जो लूट हो रही है उसे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाई जा सके .

रघुवर दास ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया कि अवैध खनन और रोक न लग जाए इस कारण ही झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सम्मिलित सरकार केंद्र सरकार के इस पहल का विरोध कर रही है उन्होंने कहा कि इस बिल के लागू हो जाने के बाद भी राज्य सरकार को खान खनिज की खुदाई से तकरीबन 90% तक कर की कर के रूप में राजस्व की प्राप्ति होगी लेकिन हेमंत सरकार इस बिल को लेकर राज्य में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है .

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार की ओर से सेस टैक्स मैं भारी वृद्धि की गई है जिसके कारण झारखंड के कोयल लोह अयस्क की कीमत उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों से ऊंची कीमत पर बिक रही है जिसके कारण राज्य को नुकसान हो रहा है अनुमति मिलने के बाद भी सरकार की ओर से कई खदानों पर खुदाई करने से रोक लगाई गई है और नए खदानों की नीलामी नहीं हो रही है जिसके कारण भी राज्य सरकार को भारी नुकसान पहुंच रहा है बावजूद इसके हेमंत सरकार खान और खनिज बिल के विरोध में आंदोलन करने की बात कर रही है रघुवर दास ने कहा है कि खान खनिज बिल झारखंड के हित में है लेकिन राज्य की गठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए खान खनिज बिल का विरोध कर रही है