झारखंड में लाल आतंक का सरेंडर : पुलिस मुख्यालय में 8 इनामी समेत 27 नक्सलियों ने हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण
रांची:झारखंड पुलिस और CRPF को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा के समक्ष इनामी नक्सली सहित एक साथ 27 नक्सलियों ने भारी संख्या में हथियार के साथ सरेंडर किया है. सरेंडर करने वाले 27 नक्सलियों में 25 भाकपा माओवादी संगठन और दो जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के नक्सली शामिल है. सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में 8 नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित है. इन सभी नक्सलियों के खिलाफ कुल 426 नक्सल मामले दर्ज है. मौके पर मौजूद एडीजी अभियान, एडीजी मनोज कौशिक सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह, आईजी अभियान नरेंद्र सिंह ने इन सभी नक्सलियों को झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर सरेंडर कराया है.

आत्मसमर्पण करने वाले भाकपा माओवादियों की सूची
– करण तियू ( निवासी गोइल केरा चाईबासा) एरिया कमिटी मेम्बर, दो लाख इनामी, चाईबासा में 29 मामले दर्ज.
– गादी मुण्डा उर्फ गुलशन (निवासी: बुण्डू, रांची), विशेष क्षेत्र समिति सदस्य इनाम: पांच लाख रुपये, चाईबासा, सरायकेला, रांची और खूंटी मिलाकर कुल 48 मामले दर्ज.
– नागेंद्र मुण्डा उर्फ प्रभात मुण्डा उर्फ मुखिया (निवासी: अड़की, खूंटी), विशेष क्षेत्र समिति सदस्य, इनाम: पांच लाख रुपये, चाईबासा और सरायकेला में कुल 38 मामले दर्ज.
– रेखा मुण्डा उर्फ जयंती (निवासी: बुण्डू, रांची) विशेष क्षेत्र समिति सदस्य, इनाम: पांच लाख रुपये, चाईबासा और सरायकेला में कुल 18 मामले दर्ज.
– सागेन आंगारिया उर्फ दोकोल (निवासी: गोइलकेरा, चाईबासा), विशेष क्षेत्र समिति सदस्य इनाम: पांच लाख रुपये, चाईबासा में रिकॉर्ड 123 मामले दर्ज.
– दर्शन उर्फ बिंज हांसदा (निवासी: छोटानगरा, चाईबासा ), विशेष क्षेत्र समिति सदस्य, चाईबासा में 14 मामले दर्ज.
– सुलेमान हांसदा उर्फ सुनी हांसदा (निवासी: छोटानगरा,चाईबासा),विशेष क्षेत्र समिति सदस्य, इनाम: पांच लाख रुपये, चाईबासा में 13 मामले दर्ज.
– बासुमती जेराई उर्फ बासू (निवासी: किरीबुरू, चाईबासा), एरिया कॉमेडनर इनाम: एक लाख रुपया, चाईबासा में 14 मामले दर्ज.
– बैजनाथ मुण्डा: (निवासी: तमाड़, रांची), एरिया कमांडर चाईबासा में 04 मामले दर्ज.
– रघु कायम उर्फ गुणा (निवासी: मुफसिल, चाईबासा), एरिया कमांडर, चाईबासा में 19 मामले दर्ज.
– किशोर सिरका उर्फ दुर्गा सिरका: (निवासी: टोंटो, चाईबासा), एरिया कमांडर, चाईबासा में 11 मामले दर्ज.
– राम दयाल मुण्डा: (निवासी: तमाड़, रांची), एरिया कमांडर रैंक, सरायकेला और चाईबासा में कुल चार मामले दर्ज.
इसके अलावा 13 अन्य सक्रिय कैडर्स ने भी आत्मसमर्पण किया है. इनमें वंदना उर्फ शांति, सुनिता सरदार, डांगुर बोइपाई, बसंती देवगम, मुन्नीराम मुण्डा, अनिशा कोड़ा उर्फ रानी, सपना उर्फ सुरू कालुंडिया, सुसारी उर्फ दसमा कालुंडिया, बिरसा कोड़ा उर्फ हरिसिंह, नुअस, बुमली तियू, निति माई उर्फ निति हेंब्रम और लादू तिरिया शामिल हैं. इन कैडर्स पर भी चाईबासा और अन्य थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज थे.





