Hindi News / सैनिक मार्केट स्थित आजाद फार्मेसी में लगी आग,टला बड़ा हादसा

रांची : सैनिक मार्केट स्थित आजाद फार्मेसी में लगी आग,टला बड़ा हादसा

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची:राजधानीके सैनिक मार्केट स्थित आजाद फार्मेसी में अचानक आग लग गई. आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि दुकान में पानी के रिसाव के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ,जिसके बाद आग लग गई. हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया. किसी तहर की कोई हताहत नहीं हुई है. घटना के बाद सैनिक मार्केट के मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

रांची के सैनिक मार्केट में आजाद फार्मा दुकान में अचानक आग लगने के बाद आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक दुकान के आस-पास पानी का रिसाव हो रहा था. इसी पानी के कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आ रही है,जिसके बाद दुकान में आग लगी. राहत की बात ये है कि बड़ा हादसा होने से टल गया. घटना के बाद सैनिक मार्केट के मेंटेनेंस को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर मार्केट में पानी का रिसाव क्यों हुआ और बिजली की वायरिंग के आस-पास सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए-ये सवाल अब सामने आ रहे हैं.

इस घटना ने सैनिक मार्केट की मेंटेनेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं. जरूरत है कि मार्केट प्रबंधन पानी के रिसाव और बिजली व्यवस्था की जांच कराए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो सके.