झारखंड को आज मिलेगी बड़ी सौगात : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रांची और जमशेदपुर में करोड़ों रुपये की 13 सड़क परियोजना का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand ko aaj milegi badi saugaat jharkhand ko aaj milegi badi saugaat

रांची: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज झारखंड को 13296 करोड़ों रुपये की कई सड़क परियोजना की सौगात देंगे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रांची और जमशेदपुर में आयोजित उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में लेंगे भाग.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सबसे पहले जमशेदपुर में एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर और 31 सड़क का विधिवत आधारशिला रखेंगे. केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर गोपाल मैदान में तैयारी पूरी हो चुकी है. दोपहर 1.15 बजे नितिन गडकरी सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गोपाल मैदान से एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर और सड़क का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. वहीं जनता को संबोधित करने के बाद करीब एक घंटो गोपाल मैदान में रुकेंगे. उसके बाद राजधानी रांची और दिल्ली के लिए रवाना होंगे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और जमशेदपुर के सांसद मौजूद रहेंगे.


जमशेदपुर में एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर और सड़क का ऑनलाइन शिलान्यास करने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राजधानी रांची के धुर्वा शहीद मैदान में कई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे. जमशेदपुर से सीधे विमान से पहुंचेंगे रांची. बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता इस लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.


Copy