झारखंड की बेटियों का दिखा जलवा : 6 हॉकी खिलाडियों का नेशनल जूनियर टीम में सेलेक्शन

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand ki betiyon ka dikha jalwa jharkhand ki betiyon ka dikha jalwa

RANCHI : नया साल झारखंड के खिलाड़ियों लिए अच्छी खबर लेकर आया है। भारत की सीनियर और जूनियर महिला हॉकी टीम में झारखण्ड की बेटियों का जलवा रहा है। बता दें कि नेशनल महिला हॉकी जूनियर टीम के लिए 6 महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

यह महज संयोग ही है कि पिछले कुछ दिनों में नेशनल के लिए झारखण्ड से सेलेक्ट हुए 12 खिलाड़ियों में 2 खिलाड़ी को छोड़कर सभी 10 खिलाड़ी सिमडेगा जिले से ही हैं। जूनियर टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों में प्रमोदनी लकड़ा, रजनी केरकेट्टा, महिमा टेटे (ओलंपियन सलीमा टेटे की छोटी बहन), दीपिका सोरेंग, काजल बाड़ा और ब्यूटी डुंगडुंग को शामिल किया गया हैं।

सीनियर और जूनियर टीम के नेशनल कैंप के लिए एक साथ इतने खिलाड़ियों के चयन पर सिमडेगा के DC सुशांत गौरव, DSO तुषार राय, हॉकी झारखंड के प्रमुख भोलानाथ सिंह तथा अन्य पदाधिकारियो के अलावा पूर्व हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा, आश्रिता लकड़ा और अन्य ने खुशी जताने के साथ साथ सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।


Copy