झारखंड के प्रभारी डीजीपी रहे एमवी राव सेवानिवृत : 1987 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी एमवी राव कई महत्वपूर्ण पदों पर दी थी सेवा
 
                                             
                                            
                                            रांची -झारखंड के प्रभारी डीजीपी रहे और वर्तमान में अग्निशमन तथा गृह रक्षा वाहिनी के डीजी एमवी राव आज सेवानिवृत्त हो गए।इस अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन जैप वन परिसर में किया गया जहां 8 प्लाटून की तरफ से आईपीएस एम वी राव को सलामी दी गयी।
एमवी राव को 15 मार्च 2020 को झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया था।उन्हौने इस पद पर 11 माह का कार्यकाल पूरा किया। 12 फरवरी 2021 को उन्होंने नए डीजीपी नीरज सिन्हा को डीजीपी का पदभार दे दिया था। इसके बाद से ही वे गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन के डीजी के पद पर पदस्थापित थे।
झारखंड कैडर के 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी एमवी राव की गिनती तेज-तर्रार अधिकारियों में की जाती रही है।वे दो बार रांची के एसएसपी, एसपी गुमला, एसपी हजारीबाग भी रह चुके हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दो बार आइजी,बोकारो के आइजी, सीआइडी के एडीजी, पुलिस आधुनिकीकरण कैंप नई दिल्ली में विशेष कार्य पदाधिकारी भी रह चुके हैं। वहां से लौटने के बाद उनका पदस्थापन डीजी होमगार्ड सह अग्निशमन के डीजी के पद पर किया गया था।
 
                                




