गढ़वा: जिले के मझिआंव नगर पंचायत के बीरबंधा के बूथ संख्या 139 के ग्रामीणों ने बुधवार को मतदान का बहिष्कार किया है. ग्रामीणों ने नगर पंचायत से बीरबंधा गांव को अलग करने की मांग को लेकर वोट नहीं डाले हैं. अब तक वहां महज 4 वोट ही पड़े हैं. वहां मतदाताओं की संख्या539है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ ने ग्रामीणों को खूब समझाया लेकिन अभी तक कई लोग वोट देने के लिए तैयार नहीं हुए हैं. सभी लोगों की मांग है कि नगर पंचायत से बीरबन्धा गाँव को अलग किया जाय.

गौरतलब है कि यह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र है. फिलहाल जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को वोट देने के लिए मनाने में जुटे हुए हैं.