कांग्रेस के मंत्रियों को मिला टास्क : नियमित रूप से जनता दरबार लगाने का निर्देश, राज्य में सुशासन होगा मजबूत

Edited By:  |
jharkhand congress k mantriyon ko mila task jharkhand congress k mantriyon ko mila task

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री अब नियमित रूप से जनता दरबार लगाएंगे. अपने-अपने प्रभार जिले के पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाना अब से अनिवार्य हो गया है. साथ ही संगठन और सरकार के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित हो सके.

जनसमस्याओं को दूर करने पर जोर

इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मिडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि विधायकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं को कांग्रेस मंत्रियों के संज्ञान में नियमित रूप से लाएं. कांग्रेस के मंत्री अन्य विभागीय मंत्रियों के साथ समन्वय स्थापित कर संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए अपने स्तर से पहल करेंगे.

मंत्री के साथ विधायक होंगे मौजूद

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रत्येक कांग्रेस मंत्री अपने नाम के सामने अंकित विधायकों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे. इसके अतिरिक्त, प्रत्येक मंत्री हर दो महीने में कम से कम एक बार अपने प्रभार जिलों का दौरा कर जिला कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे और जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए ठोस कदम उठाएंगे. जनता दरबार से राज्य में सुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

कांग्रेस के मंत्रियों का प्रभार जिला एवं संबंधित विधायक

1. राधा कृष्ण किशोर-वित्त मंत्री

संबद्ध विधायक: डॉ.रामेश्वर उरांव, रामचंद्र सिंह और सोनाराम सिंकू

प्रभार जिला-पलामू, गढ़वा, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला–खरसावां

2. डॉ. इरफान अंसारी-स्वास्थ्य मंत्री

संबद्ध विधायक: ममता देवी,अनूप सिंह

प्रभार जिला: धनबाद,बोकारो,गिरिडीह,हजारीबाग,रामगढ़,कोडरमा और चतरा


3. दीपिका पांडे सिंह- ग्रामीण विकास मंत्री

संबद्ध विधायक: निशात आलम,श्वेता सिंह,और सुरेश बैठा

प्रभार जिला: गोड्डा,दुमका,पाकुड़,साहिबगंज,देवघर और जामताड़ा.


4. शिल्पी नेहा तिर्की-कृषि मंत्री

संबद्ध विधायक: नमन विक्सेल कॉन्गारी और भूषण बाड़ा

प्रभार जिला: रांची,खूंटी,सिमडेगा,गुमला और लोहरदगा

रांची से राहुल पाण्डेय की रिपोर्ट