Hindi News / आदित्य साहू ने अनगड़ा प्रखंड का किया दौरा,केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा

झारखंड BJP का 'गांव चलो अभियान' : आदित्य साहू ने अनगड़ा प्रखंड का किया दौरा,केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा

Edited By:  |
jharkhand bjp ka gaon chalo abhiyan jharkhand bjp ka gaon chalo abhiyan

रांची:भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के'गांव चलो अभियान'के तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अनगड़ा प्रखंड के तुरूप गांव का दौरा किया. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल कार्यकर्ताओं की पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों से गरीब कल्याण की विभिन्न योजनाएं सफलतापूर्वक धरातल पर उतारी जा रही हैं.

विपक्ष पर कड़ा प्रहार

विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष साहू ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनते तो कांग्रेस आज देश को पाकिस्तान के हाथों बंधक बना देती. इसके साथ ही उन्होंने राज्य की जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गठबंधन सरकार में राज्य की महिलाओं, युवतियों के साथ-साथ आम लोगों में भारी असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है. राज्य में महिलाओं का चीरहरण और बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं. कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी बदतर है कि घर से निकली कोई मां या बहन शाम को सुरक्षित घर लौटेगी या नहीं इसे लेकर भी लोग हमेशा सशंकित रहते हैं.

अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना BJP का लक्ष्य

उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे'गांव चलो अभियान'को सफल बनाते हुए हर घर तक पहुंचे. कार्यकर्ता ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दें ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ मिल सके और उनके चेहरों पर मुस्कान लाई जा सके. मौके पर क्षेत्र के समुचित विकास और पार्टी की आगामी सांगठनिक कार्ययोजनाओं पर भी गहन मंथन किया गया.