जदयू प्रदेश कार्यालय पटना में जनसुनवाई : डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Edited By:
|
Updated :17 Jul, 2026, 02:49 PM(IST)
पटना: राजधानी पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया.उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी. इस मौके पर मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा भी जनसुनवाई में मौजूद रहे. मंत्री ने आमजन की शिकायतों पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया. जनसुनवाई से लोगों को सीधी राहत मिल रही है. समस्याओं के शीघ्र निपटारे का भरोसा दिया गया.नीतीश सरकार के सुशासन के संकल्प को दोहराया. जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई अभियान जारी है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





