Hindi News / 5 देशरत्न मार्ग आवंटित करने के मामले पर विपक्ष का सवाल उठाना उचित...

जदयू प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम : 5 देशरत्न मार्ग आवंटित करने के मामले पर विपक्ष का सवाल उठाना उचित नहीं- मंत्री विजय चौधरी

Edited By:  |
jdu pradesh karyalaya mai jansunwai karyakram jdu pradesh karyalaya mai jansunwai karyakram

पटना: जदयू प्रदेश कार्यालय पटना में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने जनसुनवाई के दौरान जनता की समस्याओं को सुना.

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने निशांत कुमार को5देशरत्न मार्ग आवंटित किए जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि आवास में किसी के रहने या नहीं रहने से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा कि इसे डिप्टी सीएम पद से जोड़कर देखना पूरी तरह गलत है. उन्होंने कहा कि पहले भी इस आवास में उपमुख्यमंत्री रहते रहे हैं और अतीत में मंत्री भी5देशरत्न मार्ग में रह चुके हैं. ऐसे में विपक्ष का सवाल उठाना उचित नहीं है.

पूर्णिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण में मार्ग परिवर्तन के आरोपों पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि संबंधित संस्था पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि परियोजना के रूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

छात्रों के मुद्दे और नीट परीक्षा विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय चौधरी ने कहा कि नीट पेपर लीक केवल बिहार का नहीं बल्कि पूरे देश का मामला है. सरकार हर पहलू पर नजर बनाए हुए हैं और जो भी लोग इस मामले में संलिप्त पाए जा रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई से आखिर किसे परेशानी हो सकती है.

पूर्व मुख्यमंत्रीRabri Devi द्वारा सरकार को लिखे गए पत्र पर उन्होंने कहा कि पत्र में उठाए गए तथ्यों की जांच की जाएगी और जो भी तथ्यात्मक बातें सामने आएंगी, उस पर सरकार आवश्यक कार्रवाई करेगी.

दो कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद पर विजय चौधरी ने कहा कि मामले की जांच जारी है. सरकार घटना की तह तक जाकर वास्तविक दोषियों की पहचान करेगी और उन्हें कानून के हवाले किया जाएगा.

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट--