जयंती पर याद किये गये बिहार लेनिन : पटना में जदयू कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

Edited By:  |
jayanti per yad kiye gaye bihar lenin jayanti per yad kiye gaye bihar lenin

पटना: जदयू प्रदेश कार्यालय पटना में बिहार लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई. जगदेव बाबू की जयंती पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया. इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के तस्वीर पर फूल,माला चढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित किया. साथ ही उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की.

इस अवसर पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक अभिषेक कुमार, विधानपार्षद भीष्म साहनी, पूर्व मंत्री बीरेंद्र कुशवाहा, राहुल परमार, रामचरित्र प्रसाद, ललन सराफ, संजय गांधी और नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार छोटू समेत तमाम गणमान्य उपस्थि रहे. उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हम सभी को अपने पुरखों का सम्मान करने और उनके आदर्शों पर चलने का संस्कार दिया है. अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद शोषित, पीड़ित, दलित व पिछड़ों के मसीहा थे. वे ‘‘बिहार लेनिन’’ के नाम से जाने जाते हैं.