रांची नगर निगम ने कसी कमर : जनगणना-2027 को लेकर 15 मई तक खुला रहेगा डिजिटल पोर्टल,घर बैठे भरें विवरण
Edited By:
|
Updated :01 May, 2026, 03:35 PM(IST)
रांची: जनगणना 2027 के प्रथम चरण 'मकान सूचीकरण' को लेकर रांची नगर निगम ने कमर कस ली है. नगर आयुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी के अनुसार, इस बार नागरिकों को डिजिटल माध्यम से 'स्व-गणना' की सुविधा दी गई है. शहर के निवासी 1 मई से 15 मई 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे.
इस संबंध में रांची प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य गणना प्रक्रिया को अधिक सटीक और आधुनिक बनाना है. वहीं, जिला प्रशासन ने आम जनता से इस निर्धारित अवधि में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है.





