Hindi News / बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय अभियान में ली भागीदारी, भरा स्व-गणना...

जनगणना 2027 : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय अभियान में ली भागीदारी, भरा स्व-गणना फॉर्म

Edited By:  |
janganna 2027 janganna 2027

रांची:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू नेजनगणना की प्रथम प्रक्रिया ‘आवास गणना’ के अंतर्गत ओरमांझी प्रखंड स्थित ग्राम कुच्चू में शुक्रवार को अपने पैतृक आवास पर स्व-गणना (Self-Enumeration) का फॉर्म भरकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में भागीदारी ली.

इस दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है. इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े सरकार को योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से बनाने और उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

इस मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि शीघ्र ही जनगणना की टीम आपके घर तक भी पहुंचेगी. यह सिर्फ सरकार का काम नहीं है, बल्कि यह आपकी हमारी सबकी ज़िम्मेदारी है. आप सभी से आग्रह है कि इस राष्ट्रीय दायित्व में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए मांगी गई आवश्यक जानकारियां सही और पूर्ण रूप से उपलब्ध कराएं और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.