जमशेदपुर वासियों को मिली बड़ी सौगात : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर सहित 10 सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Edited By:  |
Reported By:
jamshedpur wasiyo ko mili badi saugaat jamshedpur wasiyo ko mili badi saugaat

जमशेदपुर: केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 3800 से अधिक डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर सहित 10 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. जमशेदपुर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भव्य स्वागत किया गया.

गोपाल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और पश्चिम सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा मौजूद रहे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोनारी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वहां से गोपाल मैदान पहुंचे. गोपाल मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया. गोपाल मैदान से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर एवं 10 सड़क परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है. यहां कुछ देर रुकने के बाद केंद्रीय मंत्री रांची रवाना होंगे. रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में नितिन गडकरी कई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे.



Copy