जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर:शहर के जुगसलाई इलाके के एक कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. नगर परिसद बाजार स्थित यूनिक कलेक्सन कपड़ा दुकान में 15 मई को अपराधियों ने रंगदारी का पैसा नहीं देने पर और अपना वर्चस्व कायम करने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिए था. इससंबंध में जुगसलाई थाना में मामला दर्ज कराया गया था.
पुलिस ने इस कांड के उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विधि व्यवस्थापुलिस उपाधीक्षक, जमशेदपूर के नेतृत्व में पुलिस टिम का गठन किया गया था. जिसके बाद गठित टीम ने अनुसंधान के क्रम में लगातार तकनिकी साक्ष्य, आसुचना संकलन, साक्षियों के बयान, CCTV कैमरा के अवलोकन एवं अन्य श्रोतों से आये तथ्यों के आधार पर मनीष सिंह गिरोह के कुख्यात अपराधियों के रुप में किया गया.
वहीं, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से फायरिंग की घटना में प्रयुक्त मैरुन रंग का कार और चार देसी पिस्टल, पांच गोली, तीन खाली मैगजीन, छह एड्रांयड मोबाईल, एक खोखा जब्त किया गया है.





