एक इंजेक्शन और दर्जनों महिलाओं की बिगड़ी हालत : स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप, विभाग की लापरवाही उजागर

Edited By:  |
Reported By:
jahanabad sadar asptaal me bawal jahanabad sadar asptaal me bawal

जहानाबाद : बड़ी खबर सामने आ रही है जहानाबाद जिले से जहां स्वस्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में एक इंजेक्शन लगाते ही एक दो नहीं बल्कि दर्जनों महिलाओं की हालत बिगड़ने लगी। वहीँ मामला सामने आते ही परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया है।

दरअसल जहानाबाद सदर अस्पताल में इंजेक्शन लगाते ही एक नही,दो नही बल्कि 22 महिला मरीजों की हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा शुरू होते ही अस्पताल के डाक्टर व नर्स अस्पताल के खिड़की से फरार हो गये। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते कहा कि डिलेवरी के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां गुरुवार की रात इंजेक्शन लगाने से बाइस महिला मरीजों की हालत बिगड़ गयी। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन को फोन करने के बावजूद उनकी कोई सुनने वाला नही है।

जानकारी मिल रही है कि शुक्रवार को एक बार फिर उसी वहीँ इंजेक्शन दुबारा मरीजों को दिया जाने लगा जिसके बाद एक बार फिर मरीजों की हालत बिगड़ने लगी है। बस फिर क्या था मरीज के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर बवाल कर दिया। हंगामा की खबर पाकर मौके पर अस्पताल प्रशासन हरकत में आयी और फिर मरीजों को किसी तरह कंट्रोल किया गया।

इस बाबत अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि Ceftriaxone इंजेक्शन लगाने के बाद मरीजों की तबियत खराब हो गयी थी। जिसके बाद इस इंजेक्शन लगाने पर रोक लगा दी गयी है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि लगता कि इंजेक्शन के लौट खराब आ गयी है जिसकी जांच कराई जा रही है।


Copy