रामगढ़: आइआइटी जेईई एडवांस 2024 का परिणाम जारी हो गया है.जिले के ए'ला एंग्लाइज विद्यालय के प्रथम बैच सत्र 2022-24 में इंटरमीडिएट का छात्र स्वप्निल कुमार नेIIT JEE ADVANCED,सामान्य श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 8439 औरOBCश्रेणी में 1811 रैंक हासिल कर इतिहास रचा है. स्वप्निल ने अपने माता-पिता के साथ स्कूल और पूरे इलाके का नाम रोशन किया है.

इस अवसर पर स्वप्निल ने कहा किIIT JEE ADVANCED,सामान्य श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 8439 औरOBCश्रेणी में 1811 रैंक लाया हूं. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं रिसर्च फील्ड में जाना चाहता हूं.

वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि यह हमारे स्कूल के लिए और क्षेत्र के लिए बहुत गर्व की बात है. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं स्वप्निल की माँ चंचल रानी ने कहा कि यह शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि आगे भी अच्छा करेगा. उन्होंने कहा कि गार्जियन को बच्चों पर कभी दबाव नहीं देना चाहिए. वे पढ़ाई के जिस फील्ड में जाना चाहते उन्हें जाने देना चाहिए.