Hindi News / आरजेडी के आरोपों पर जेडीयू ने पूछा- आपकी सरकार ने किया किया था?

विपक्ष के हमलों पर पलटवार : आरजेडी के आरोपों पर जेडीयू ने पूछा- आपकी सरकार ने किया किया था?

Edited By:  |
Reported By:
HUMLA HUMLA

पटना। जदयू नेता डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार वर्ष 2005 के बाद तेजी से विकास किया है। उन्होंने कहा कि पिछला 16 साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को कहां से कहां पहुंचा दिया। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पिछड़ों दलितों के उत्थान, अल्पसंख्यको के उत्थान, विद्यार्थियों के उत्थान, समाज सुधार जैसे कई मामलों में बिहार पहले की तुलना में काफी आगे निकल चुका है। जिसकी कल्पना वर्ष 2005 की पहले किसी ने नहीं की थी।

डॉ. पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार समावेशी विचारधारा व धर्मनिरपेक्षता का परिचय देते हुए बगैर किसी भेदभाव के सभी जाति धर्म और संप्रदाय के लिए काम किया है। पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कभी भी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया। बिहार लालू यादव का शासन काल देख चुका है।राजद शासनकाल में अपराधों और घोटालों के लंबी फेहरिस्त है। हत्या बलात्कार लूट अपहरण नरसंहार के लिए जाना जाता था बिहार । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार का सम्मान बढ़ाने का काम किया है । कहा की नीतीश सरकार में सड़कों पर बच्चियों को साइकिल पर सवार होकर विद्यालय जाते देख किस बिहारी को गर्व नहीं होगा, विपक्ष पर हमला करते हुए पांडेय ने कहा की सिर्फ पिछड़ों,दलितों और अल्पसंख्यकों का नेता कहने से नहीं होगा।इनलोगों के लिए काम भी करना पड़ता है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। जो लोग इन समुदायों के हितैसी होने का ढोंग करते हैं, वे जवाब दें कि पिछड़ों के लिए आज तक क्या किया था आपकी सरकार ने? दलितों के लिए क्या किया था आपकी सरकार ने? अल्पसंख्यको के लिए क्या किया था आपकी सरकार ने?