पाकुड़:-जिले के भवानीपुर 2009 का रोशना एसएचजी ग्रुप डीलर अनुज्ञप्ति संख्या 7/09 के साथ पाकुड़ के प्रभार एमओ संतोष कुमार भगत ने मनमानी तरीके से डीलर के अध्यक्ष हलीमा बीवी को अध्यक्ष पद से हटाया जिसके बदले में फरसा पंचायत निवासी अब्दुल वहाब की पत्नी उम्मेह हबीबा जो वर्तमान में रोशन डीलर के अध्यक्ष पद पर रहने के बावजूद उसे भवानीपुर के रोशना एसएचजी डीलर में अध्यक्ष पद दिया गया है।

भवानीपुर रोशना एसएचजी डीलर के अध्यक्ष हलीमा बीबी ने प्रभारी एमओ पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप, थाने में मामला दर्ज..

इस मामले में भवानीपुर के रोशना एसएचजी डीलर के पूर्व अध्यक्ष हलीमा बीबी ने बताया कि बीते3माह पहले30दिसंबर2023शाम के करीब4बजे पाकुड़ एमओ संतोष कुमार भगत ने मेरे घर पर आया था साथ ही अपने एक साथी सुनील कुमार भगत को भी साथ लेकर आया था और यह दोनो ने मिलकर मुझसे मौखिक रूप से अवैध वसूली40हज़ार रूपए का डिमांड किया था उस दौरान मेरे घर पर कोई नहीं था मैं कुछ समझ नहीं सकी मैं40हज़ार रुपए देने में असमर्थ रहे फिर भी किसी तरह मैंने किसी से उधार लेकर इधर उधर से व्यवस्था करके उन्हे30हज़ार रूपए नगद हाथ में दे दी,कुछ महीना बाद पता चला कि मुझे डीलर के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

भवानीपुर रोशना एसएचजी डीलर के अध्यक्ष हलीमा बीबी ने प्रभारी एमओ पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप, थाने में मामला दर्ज..

एमओ द्वारा सरासर मनमानी की गई है,इस पर विभाग द्वारा सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। वही इस मामले को लेकर हालीमा बीबी ने एमओ संतोष कुमार एवं उनके साथ सुनील कुमार भगत पर जबरन डरा धमका कर30हज़ार रूपए की अवैध वसूली उगाही को लेकर मुफस्सिल पुलिस को लिखित शिकायत कर मामला दर्ज करने की मांग की है।

इधर भवानीपुर के सभी कार्डधारियो सहित ग्रामीणों ने रोशनी एसएचजी डीलर के अध्यक्ष हालिमा बीबी को पद से हटाने के मामले का विरोध किया साथ ही सभी ने मिलकर हालिमा बीबी के समर्थन में संबंधित विभाग को लिखित आवेदन देकर पुनः अध्यक्ष पद पर जोड़ने का मांग किया है।

भवानीपुर रोशना एसएचजी डीलर के अध्यक्ष हलीमा बीबी ने प्रभारी एमओ पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप, थाने में मामला दर्ज..

वही मामले को लेकर डीएसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि एलियो द्वारा लगातार मीटिंग में आने को कहा गया था परंतु एक बार भी उपस्थित नहीं है, इसके बाद विभागीय स्तर से जांच कर कार्रवाई की गई है साथ ही पाकुड़ प्रभार एमओ संतोष कुमार पर लगे आरोपों पर उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मियों पर आरोप तो लगते रहते है,परंतु इसकी क्या सत्यता है यहतो जांच के बाद पता चलेगा।